Mann Ki Baat के 101वां एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को संबोधित किया
नई दिल्लीPublished: May 28, 2023 12:27:59 pm
Mann Ki Baat 101st Episode Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के 101वां एपिसोड के जरिए देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन से पहले पीएम ने नए संसद भवन का भी उद्घाटन किया है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। 'मन की बात' का यह 101वां एपिसोड है। पीएम का यह संबोधन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ है। हालांकि आज वीर सावरकर की जयंती भी है। अपने संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने सुबह 10:30 बजे सेंट्रल हॉल में वीर सावरकर को श्रद्धांजलि दी। उससे पहले नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपने मन की बात कहते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात एक जन आंदोलन बन चुका है। इस दौरान मन की बात की सेंचुरी के लिए लोगों की ओर से मिली बधाईयों का भी मोदी ने जिक्र किया।