इटली से एक बहुमूल्य धरोहर को लाने में हुए सफल
पीएम मोदी ने मन की बात कहा कि हम, भारत की सफलता के जिक्र के साथ करेंगे। इस महीने की शुरुआत में भारत, इटली से अपनी एक बहुमूल्य धरोहर को लाने में सफल हुआ है। ये धरोहर है, अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की हजार साल से भी ज्यादा पुरानी प्रतिमा। ये मूर्ति कुछ वर्ष पहले बिहार में गया जी के देवी स्थान कुंडलपुर मंदिर से चोरी हो गई थी। लेकिन अनेक प्रयासों के बाद अब भारत को ये प्रतिमा वापस मिल गई है।
भारतीय संगीत ने सबको मोह लिया
पीएम मोदी ने देश के संगीत के बारे बात करते हुए कह कि भारतीय संगीत का जादू ही कुछ ऐसा है, जो सबको मोह लेता है। मुझे याद है, कुछ वर्ष पहले दुनिया के डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के गायकों-संगीतकारों ने अपने-अपने देश में, अपनी-अपनी वेशभूषा में पूज्य बापू का प्रिय, महात्मा गांधी का प्रिय भजन, वैष्णव जन गाने का सफल प्रयोग किया था।
तंजानिया के किली पॉल और नीमा का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में तंजानिया के किली पॉल और बहन नीमा पॉल का जिक्र किया और कहा कि भारत में भी दूसरी भाषाओं और संस्कृति से जुड़े ऐसे वीडियो बनाए जा सकते हैं। भारतीय संस्कृति और अपनी धरोहर की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आपको मन की बात में दो लोगों मिलनावाना चाहता हूं। इनदिनों फेसबुक ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तंजानिया के दो भाई—बहन किली पॉल और उसकी बहन नीमा ये बहुत चर्चा में है। मुझे पक्का भरा है कि आपने भी इनके बारे में जरूर सुना होगा। उनके अंदर भारतीय संगीत को लेकर एक जुनून है, एक दीवानगी है और इसी वजह से वे काफी लोकप्रिय भी है।
नए तरीके से मना सकते है आजादी के अमृत महोत्सव
मन की बात में आजादी के अमृत महोत्सव पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम आजादी के अमृत महोत्सव को एक नए तरीके से जरूर मना सकते है। मैं देश के नौजवानों से आह्वान करता हूंए आइए कि भारतीय भाषाओं के जो पॉपुरल गीत है उनको आप अपने तरीके से वीडियो बनाए, बहुत पॉपुलर हो जाएंगे आप और देश की विविधताओं का नई पीढ़ी को परिचय होगा।
अब महिलाएं कर रही है परिवर्तन और प्रगतिशील प्रयासों का नेतृत्व
ट्रिपल तलाक पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ट्रिप तलाक जैसे सामाजिक बुराई का अंत भी रहा है। जब से ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून आया है, देश में तीन तलाक के मामलों में 80 प्रतिशत की कमी आई है। ये इतने सारे बदलाव इतने कम समय में कैसे हो रहा है। ये परिवर्तन इसलिए आ रहा है क्योंकि हमारे देश में परिवर्तन और प्रगतिशील प्रयासों का नेतृत्व अब खुद महिलाएं कर रही हैं।