Published: Sep 10, 2023 05:56:23 pm
Prashant Tiwari
Araria: बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक अनुसूचित जनजाति की महिला का उसके ही गांव के एक अधेड़ व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था।
बिहार के अररिया जिले में एक महिला को पेड़ से बांधकर उसके मुंडन करने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक महिला का अपने ही गांव के एक अधेड़ व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। शुक्रवार की रात दोनों को गांव वालों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पेड़ से बांधकर महिला का मुंडन कर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
शादीशुदा महिला का था अवैध संबंध
बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक अनुसूचित जनजाति की महिला का उसके ही गांव के एक अधेड़ व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। शुक्रवार की रात गांववालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को एक पेड़ से बांध दिया।
इसके बाद टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में रात में महिला के सिर का मुंडन किया गया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मुंडन के दौरान संथाली भाषा में सिर मुंडवाने के कारण की व्याख्या करने के साथ महिला को लेकर कई आपत्तिजनक बात कही जा रही हैं।