नई दिल्लीPublished: Jun 04, 2023 07:02:33 am
Shaitan Prajapat
Maulana Khalid Saifullah Rahmani: मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नए अध्यक्ष चुना गया है। मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी के देहांत के बाद से बोर्ड अध्यक्ष का पद खाली था।
Maulana Khalid Saifullah Rahmani: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को शनिवार को नया अध्यक्ष मिल गया है। AIMPLB के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी के नाम पर मुहर लगा दी है। मध्य प्रदेश के इंदौर में चली बैठक के बाद मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी को बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया है। बोर्ड अध्यक्ष के नाम की घोषणा के लिए इंदौर में 3 और 4 जून को दो दिवसीय इजलास का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बोर्ड के 251 सदस्य मिलकर अध्यक्ष का चुनाव किया है। मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी के देहांत के बाद से बोर्ड अध्यक्ष का पद खाली था। देवबंदी की आधिकारिक वेबसाइट के के मुताबिक, मौलाना खालिद सैफउल्लाह ने इस्लाम और अन्य विषयों पर 50 से अधिक किताबे लिखी हैं।