scriptCM केजरीवाल को जान से मारने की धमकी! आरोपी को पुलिस ने छोड़ा, जानिए पूरा मामला | mentally challenged man threatens to kills delhi cm arvind kejriwal | Patrika News

CM केजरीवाल को जान से मारने की धमकी! आरोपी को पुलिस ने छोड़ा, जानिए पूरा मामला

locationनई दिल्लीPublished: Jan 31, 2023 02:21:06 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि यह धमकी मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, क्योंकि 38 वर्षीय व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है।

arvind kejriwal

arvind kejriwal

देश में इन दिनों राजनेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। बीते रव‍िवार को ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास की एएसआई ने गोली मार दी थी। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक शख्स की ओर से जान से मारने की धमकी म‍िली है। पुलिस ने सीएम केजरीवाल को धमकी देने वाले आरोपी का पता लगा लिया। लेकिन उसको पकड़कर छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का दिमाग ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है।

 


दरअसल, देर रात दिल्ली पुलिस की पीसीआर में आए फोन कॉल से पूरा पुलिस प्रशासन आ सकते में आ गया था। फ़ोन करने वाले शख्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आनन फानन में पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला।

 

 


इस घटना के बारे में बात करते हुए दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम यह धमकी भरा फोन आया था। सोमवार को आधी रात के बाद 12:05 पर दिल्ली पुलिस की पीसीआर में एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने सीएम अरविंद केजरीवाल की कर हत्या करने की बात कही थी। इसके तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और फोन करने वाले का लोकेशन ट्रेस करके आरोपी के तक पहुंच गई। पुलिस को जब आरोपी के पास गई तो वह मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला। 38 वर्षीय आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शख्स की मानसिक को देखते हुए गिरफ्तार नहीं किया है।

 

 


जयप्रकाश नाम का यह शख्स दिल्ली के एक अस्पताल में काम करता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय से वह मानसिक रूप से बीमार है। गुबाल बाग स्थित एक क्लीनिक में उसका इलाज चल रहा है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो