नशे की हालत में एयर होस्टेस के साथ की बदसलूकी
पुलिस ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि पंजाब के जालंधर के कोटली गांव के राजिंदर सिंह की शनिवार को एक विमान परिचारिका यानी एयर होस्टेस के साथ कथित तौर पर बहस हो गई। नशे की हालत में आरोपी ने एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी भी की। अमृतसर में लैंड होने के बाद आरोपी यात्री को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया।
कर्नाटक : कांग्रेस के लिए गारंटियों को पूरा करना बड़ी चुनौती, सरकारी खजाने पर हर साल 62000 करोड़ का बोझ
आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राजिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी विमान संख्या 6ई 1428 से उड़ान भर रहा था। पुलिस ने आरोपी सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 509 (किसी महिला की गरिमा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किसी शब्द का इस्तेमाल करना या इशारा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।