मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनसे प्रमुख ने आज अपनी प्रस्तावित अयोध्या यात्रा को स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि इस यात्रा को क्यों स्थगित किया गया, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। बताया जा रहा है कि 22 मई को राज ठाकरे पुणे में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में वो अपनी अयोध्या यात्रा के स्थगित होने के कारणों का उल्लेख करेंगे।
Maharashtra Navnirman Sena chief Raj Thackeray postpones his Ayodhya visit which was scheduled for June 5. He says he will share more details on this at his rally in Pune on 22nd May.
— ANI (@ANI) May 20, 2022
(file photo) pic.twitter.com/4M0xghS1T7
बताते चले कि मनसे प्रमुख की इस घोषणा के बाद महाराष्ट्र में मनसे के कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया था। अयोध्या यात्रा में राज ठाकरे के साथ जाने वाले मनसे कार्यकर्ताओं का पुणे में बकायदा रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया था। लेकिन अब इस यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। चर्चा है कि उत्तर प्रदेश सहित हिंदीभाषी राज्यों से शुरू हुए विरोध के कारण राज ठाकरे ने अपनी यात्रा को स्थगित किया है।
यह भी पढ़ेंः
राज ठाकरे के विरोध में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का तेवर : जाने क्या बोल बैठे सांसद
बताते चले कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे पहले भी कई बार बिहार-यूपी सहित उत्तर भारतीय लोगों के खिलाफ जहर उगल चुके हैं। हालांकि बाद में उनकी राजनीति कमजोर पड़ी तो अलग-अलग से हो गए थे। हालांकि बीते कुछ दिनों में राज ठाकरे फिर से अपने आप को हिंदूओं के फायर बिग्रेड नेता के रूप में स्थापित करना चाह रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने महाराष्ट्र में मदरसों पर लगे लाउड स्पीकर को हटाने की मांग की थी। साथ ही अयोध्या यात्रा की योजना भी बनाई। जिसका यूपी में भाजपा के नेता सहित अयोध्या के कुछ महंतों ने विरोध किया था।