scriptModi government's big gift to farmers, increased MSP of Many Crops, Check New rate List | मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, धान, अरहर, मूंग, उड़द के MSP में भारी बढ़ोतरी का एलान | Patrika News

मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, धान, अरहर, मूंग, उड़द के MSP में भारी बढ़ोतरी का एलान

locationनई दिल्लीPublished: Jun 07, 2023 03:04:20 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Crops MSP Hike : मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। खरीफ की बुआई से पहले केंद्र सरकार ने धान, उड़द, मूंग दाल, सूरजमुखी सहित कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मुल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

 किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, कई फसलों की कीमत बढ़ाई
किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, कई फसलों की कीमत बढ़ाई

MSP Hike by modi Cabinet : बुधवार को मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा गिफ्ट दिया है। केंद्र सरकार ने कई फसलों की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कैबिनेट ने धान, मूंग दाल, सोयाबनी सहित कई फसलों की कीमत में बढ़ोतरी (MSP Hike) का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉफ्रेंस कर कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10.3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7% की वृद्धि की गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में हुई बढ़ोतरी देश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.