scriptआयुष मंत्रालय की सलाह- गर्भवती महिलाएं मांसाहार से रहें दूर | modi Govt tips for healthy baby: Avoid lust, non veg | Patrika News

आयुष मंत्रालय की सलाह- गर्भवती महिलाएं मांसाहार से रहें दूर

Published: Jun 14, 2017 08:39:00 am

Submitted by:

santosh

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मिजोरम की राजधानी आईजोल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार लोगों की खान-पान की पसंद पर कोई रोक नहीं लगाएगी।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मिजोरम की राजधानी आईजोल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार लोगों की खान-पान की पसंद पर कोई रोक नहीं लगाएगी। न ही ऐसी कोई रोक लगानी चाहिए।
वहीं, दूसरी ओर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर केंद्रीय आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री श्रीपद नाईक ने एक बुकलेट जारी कर गर्भवती महिलाओं को मांस और सहवास से दूर रहने की सलाह दी है। इसमें कहा गया है कि ऐसा करने से स्वस्थ बच्चा पैदा होगा।
इससे पहले राजनाथ के दौरे के दौरान आइजोल में आयोजित बीफ पार्टी में सोमवार को सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन वध के लिए पशुओं की बिक्री पर प्रतिबंध से संबंधित केंद्र के कानून के विरोध में किया गया। 
–गर्भावस्था में मांस खाने से महिलाओं की सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। विदेशों सहित भारत में भी बड़ी आबादी मांस का सेवन करती है। अस्पतालों में मांसाहार करने वाली गर्भवती महिलाएं लगातार आती हैं, लेकिन अब तक दुष्प्रभाव की कोई बात सामने नहीं आई है।
डॉ. बीएस मीणा, अधीक्षक महिला चिकित्सालय जयपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो