scriptआज केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, यूपी-बिहार सहित कई जगह बारिश का अलर्ट | Monsoon may reach Kerala today rain alert in these states | Patrika News

आज केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, यूपी-बिहार सहित कई जगह बारिश का अलर्ट

locationनई दिल्लीPublished: May 29, 2022 10:36:21 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Weather forecast Update : देश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों में बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग के अनुमान दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं आज केरल में मानसून की एंट्री हो सकती है। मानसून आने से पहले कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है।

Weather forecast Update

Weather forecast Update

Weather forecast Update : बीते कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला है। इस दौरान बारिश होने से गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देश की राजधानी दिल्ली—एनसीआर, यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज केरल में मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून के आने से पहले केरल के अलग-अलग इलाकों में जमकर बारिश हो रही है।
देश के अलग अलग हिससों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की या बूंदाबांदी हो सकती है।

दिल्ली में बादल छाने से मौसम हुआ सुहाना
देश की राजधानी दिल्ली में आज भी बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। कल से दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।


केरल में आज हो सकती है मानसून की एंट्री
मानसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 मई को मानसून केरल पहुंचने वाला था। माना जा रहा है कि आज केरल में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम संबंधी नये संकेतों के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलनी तेज हो गई हैं। मानसून के आने से पहले केरल के अलग-अलग इलाकों में जमकर बारिश हो रही है।

यूपी और बिहार में बदला मौसम
उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार में लगातार मौसम बदल रहा है। प्रदेश के कई राज्यों में बारिश तो कहीं जगह तेज धूप पड़ रही है। अनुमान जताया जा रहा है कि बिहार में इस बार मानसून में देरी हो सकती है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, यूपी के एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश हो सकती है। आज भी कई जगह बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया।

यह भी पढें- क्या होता है येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का मतलब, मौसम विभाग कब करता है जारी

राजस्थान तेज हवाओं के साथ बारिश
राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में धूल से भरी आंधी और लू भी चलने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार को जयपुर व भरतपुर संभाग के अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिले में हल्की बरसात या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान बादलों की गरज व बिजली की चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

रांची में आंधी-पानी की संभावना
झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना जताई है। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

यह भी पढें- ब्राजील में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 31 की मौत, हजारों लोग हुए बेघर

इन राज्यों में हो सकता है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। एमआईडी के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो