नई दिल्लीPublished: May 26, 2023 07:08:46 pm
Shaitan Prajapat
Monsoon 2023 in India: मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक बार जब मॉनसून मजबूत हो जाएगा, हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। इस साल मॉनसून के सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना है।
Monsoon 2023 in India: देश में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले सप्ताह में चिलचिलती धूप से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। कुछ दिनों बाद ही मानसून (Monsoon 2023) सीजन शुरू होने जा रहा है। इस वर्ष मानसून कैसा रहेगा, इसका लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जताया है। IMD का मानना है कि 4 जून को मॉनसून केरल में पहुंच जाएगा। मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है। संभावना जताई जा रही है कि आन वाले 2 से 3 दिनों में उत्तर भारत में अच्छी बारिश हो सकती है।