scriptगांव में जगह-जगह मोरों के शव पड़े होने की खबर से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने 21 शवों को लिया कब्जे में | Morena MP: More than 21 peacocks found dead in Sumawali forest area | Patrika News

गांव में जगह-जगह मोरों के शव पड़े होने की खबर से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने 21 शवों को लिया कब्जे में

Published: Jun 22, 2017 12:30:00 pm

Submitted by:

santosh

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में गुरुवार सुबह करीब राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत पाए जाने से हड़कंप मच गया।

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में गुरुवार सुबह करीब राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत पाए जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने 21 शवों को कब्जे में ले लिया। 
सभी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के असली कारण सामने आ सकेंगे। अन्य शवों को भी जब्त किया जा रहा है। 

सुमावली थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव हटूपुरा के ग्रामीणों ने आज सुबह गांव में जगह-जगह मोरों के शव पड़े होने के बारे में सूचना दी। मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लेना शुरु कर दिया। 
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मोरों की बहुतायत वाले इस पथरीले जंगल वाले इलाके में पानी की कमी मौतों का कारण बताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य कारणों को भी तलाश रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो