नई दिल्लीPublished: Sep 10, 2023 06:46:07 am
Paritosh Shahi
Earthquake in Morocco: मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 के पार हो गई है जबकि 2059 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Earthquake in Morocco: मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 के पार हो गई है जबकि इससे अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि कम से कम 2,012 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 2,059 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 1,404 की हालत गंभीर है। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप के झटकों के बीच लोग बदहवास भागते नजर आए। भूकंप के झटकों से कई इमारतों की नींव हिल गई तो कुछ के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली। मोरक्को के लोगों ने इस भूकंप के कई विडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, जिनमें बड़ी-बड़ी बिल्डिंग ढहकर मलबे में बदली दिखाई दे रही हैं और चारों तरफ धूल का गुब्बार नजर आ रहा है।