scriptशहर में हर घर में बन रही जैविक खाद | organik compost making in every home | Patrika News

शहर में हर घर में बन रही जैविक खाद

locationइंदौरPublished: Apr 10, 2018 06:42:02 pm

Submitted by:

amit mandloi

बेहद आसान है घरेलु कचरे से खाद बनाना, शहर को नंबर 1 बनाने के लिए हर नागरिक कर रहा अनूठा सहयोग

organik compost making
प्रमोद मिश्रा

इंदौर. साफ सफाई के लिए सजग लोकमान्य नगर के रहवासियों ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए अब घर से निकलने वाले कचरे को खाद बनाने का अभियान शुरू कर दिया है। रहवासियों ने 15०० रुपए खर्च कर पॉट खरीदे हैं और उसमें कचरा इकट्ठा कर खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अभी कुछ घरों तक पॉट पहुंचे हैं, एक महीने में हर घर में यह प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम क्षेत्र की रहवासी कॉलोनी लोकमान्य नगर में वैसे तो कई सालों से रहवासी अपने स्तर पर कचरा उठाने व साफ सफाई का काम कर रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने घर में निकलने वाला कचरा जैसे पेड़ के पत्ते, खाने की सामग्री आदि से खाद बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।
कॉलोनी में रहवासी संघ के तीन बगीचे हंै, वहां कई सालों से कचरे से खाद बनाने का काम चल रहा है, लेकिन अब इस तरह के काम की शुरुआत हर घर से की जा रही है। शुरुआत में करीब 50 से ज्यादा रहवासियों ने अपने घर में कचरे से खाद बनाने के लिए पॉट रख लिए हैं और एक महीने में कॉलोनी के लगभग 700 मकानों में यह व्यवस्था पूरी हो जाएगी।

पहले मटके में बनाते थे अब पॉट में
लोकमान्य नगर के कई नागरिक तो सालों से कचरे से जैविक खाद बना रहे हैं। उन्होंने घर में मटके रखे हैं, जिसमें वे कचरा जमा करते थे। अब पॉट खरीद लिए हैं। इस प्रक्रिया को होम कम्पोस्टिंग कहा जाता है। लोकमान्य नगर विद्या निकेतन के अध्यक्ष चंद्रकांत जोशी ने अपने घर में जैविक खाद बनाने का काम शुरू किया है। उनके मुताबिक, फूल पत्ती ऊपर के पॉट में डाल रहे हैं। पॉट भरने पर बीच वाला पॉट ऊपर ले आएंगे। पॉट के तल में जाली लगी है, जिससे उसमें से सामग्री निकलकर नीचे के पॉट में जाती है। नीचे के पॉट में जैविक खाद तैयार हो जाएगी।
रहवासी संघ के अध्यक्ष वैभव ठाकुर के मुताबिक निगम अफसर व एक एनजीओ ने कचरे से घर में ही खाद बनाने की योजना बताई, जिसे हमने अपनाने का फैसला किया। मिट्टी के तीन पॉट खरीदे जा रहे हैं, एक घर से इसके लिए 15०० रुपए दिए जा रहे हैं। दो पैकेट केमिकल दिए हैं।

एक माह में बन जाएगी जैविक खाद
कॉलोनी के रहवासी लघु उद्योग निगम के रिटायर्ड जीएम माधव चिटनिस ने भी अपने घर में होम कम्पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने भी ३ पॉट खरीदे हैं, जिसमें रोज का कचरा इकट्ठा कर जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद खाद को पेड़ पौधों में इस्तेमाल किया जाएगा।
सुरक्षा से शिक्षा तक रहवासी संघ के हाथ में
करीब 700 मकानों की कॉलोनी लोकमान्य नगर के रहवासी वर्षों से सक्रिय है। यहां रहवासी संघ व उनकी अलग-अलग समितियों के द्वारा तीन स्कूल, अस्पताल, साफ सफाई के साथ ही सुरक्षा का काम भी स्वंय करते हैं। सुरक्षा के लिए सभी जगह कैमरे लगाए जा रहे हैं, प्रवेश मार्गों पर गेट भी बनेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर भी पहुंचे


रीसाइकिल, रीड्यूस और रीयूज यानी 3 आर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर वीके जिंदल भी सोमवार सुबह निगमायुक्त मनीषसिंह के साथ लोकमान्य पहुंचे। यहां रहवासियों ने साफ सफाई की जो व्यवस्था की है, उसे देखा और सराहना भी की। रहवासियों ने उन्हें बताया कि वे सालों से खुद ही सारी व्यवस्था संभाल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो