scriptMP गवर्नर के बेटे की ब्रेन हैम्रेज से मौत, व्यापम घोटाले में था आरोपी | mp governer ram naresh yadav son found dead | Patrika News
71 Years 71 Stories

MP गवर्नर के बेटे की ब्रेन हैम्रेज से मौत, व्यापम घोटाले में था आरोपी

मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव के छोटे पुत्र शैलेश यादव की बुधवार
को मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार करीब 35 वर्षीय शैलेश की मौत
बेड से गिरने पर ब्रेन हैम्रेज से हुई है।

Mar 25, 2015 / 08:24 am

मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव के छोटे पुत्र शैलेश यादव की बुधवार को मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार करीब 35 वर्षीय शैलेश की मौत बेड से गिरने पर ब्रेन हैम्रेज से हुई है। दो पुत्रों के पिता शैलेश इस समय अपने पिता को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रुप में मिले माल एवन्यू के सरकारी आवास में रह रहे थे।

शैलेश का नाम मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले में भी आया था। इस बीच पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बेटे की मौत की खबर सुनकर यादव की तबियत अचानक खराब हो गई और उन्हें भोपाल के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शैलेश पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।

शैलेश पर आरोप था कि उन्होंने कथित रूप से बिचौलियों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिया था। साथ ही शैलेश पर वन रक्षक और संविदा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पैसे लेने के भी आरोप थे।


Home / 71 Years 71 Stories / MP गवर्नर के बेटे की ब्रेन हैम्रेज से मौत, व्यापम घोटाले में था आरोपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो