scriptमुकेश सहनी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से हुए बर्खास्त, जानिए क्यों | Mukesh Sahni expelled from Nitish kumar cabinet in Bihar | Patrika News

मुकेश सहनी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से हुए बर्खास्त, जानिए क्यों

Published: Mar 29, 2022 07:16:40 am

Submitted by:

Mahima Pandey

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्‍स्‍य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी को अपने कुछ निर्णयों के कारण अब मंत्रीपद से भी हाथ धोना पड़ा है!

mukesh.jpg
बिहार की राजनीति में इन दिनों काफी उठापटक चल रही है। यहाँ विकाशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पास कुछ भी शेष नहीं बचा है। सभी विधायक उनका साथ छोड़ चुके हैं और अब नीतीश कुमार की कैबिनेट से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बीजेपी ने नीतीश कुमार से मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से पदमुक्त करने की मांग करते हुए एक पत्र लिखा था। इसे स्वीकार करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के पत्र पर रविवार को राज्यपाल फागू चौहान से मंजूरी ली और इसके बाद सहनी की कुर्सी उनसे छिन गई है।
बिहार के मत्‍स्‍य और पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी को मंत्री पद से बर्खास्‍त करने के लिए आज नीतीश कुमार, संजय जायसवाल और विधानसभा स्‍पीकर विजय सिन्‍हा ने राज्‍यपाल से मुलाकात की थी। इसके बाद राज्यपाल ने इस निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी है।

मुकेश सहनी के इस हालत के लिए भाजपा उन्हें ही जिम्मेदार ठहरा रही है। भाजपा का कहना है कि उन्होंने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। पहले यूपी में फिर बिहार के बोंचहा उपचुनाव के लिए भी वो खुलकर भाजपा के खिलाफ खड़े हो गए थे। इसके बाद भाजपा में VIP के कई विधायक शामिल हो गए थे।


बता दें कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने VIP का गठन किया था और सीटों को लेकर महागठबंधन के साथ टकराव के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद बीजेपी से हाथ मिला लिया था। भाजपा ने 11 सीटें दीं जिनमें से 3 पर उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की। लेकिन ऐसी कौन सी गलतियां उन्हें अब भारी पड़ रही हैं?

यह भी पढ़े – वो गलतियां जिस कारण बिहार में डूबी मुकेश साहनी की नाव, टूट गई पार्टी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो