script‘भाग्य’ बदलने को बदली जगह!, पूरब की तरफ मुंह कर बैठने लगे निरूपम | Mumbai Congress office Vastu changed, Hope for better | Patrika News

‘भाग्य’ बदलने को बदली जगह!, पूरब की तरफ मुंह कर बैठने लगे निरूपम

locationअलवरPublished: Jul 05, 2017 08:20:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

कांग्रेस को बहुत देर से भाग्य का खयाल आया है। निराशा के भंवर से निकलकर कांग्रेस अब बिगड़ा हुआ भाग्य संवारने में जुट गई है।

कांग्रेस को बहुत देर से भाग्य का खयाल आया है। निराशा के भंवर से निकलकर कांग्रेस अब बिगड़ा हुआ भाग्य संवारने में जुट गई है। पार्टी वास्तु शास्त्र के सहारे भाग्य सुधारने की कोशिश कर रही है। 
इसके उदाहरण देखने को मिल रहे हैं मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में। राजीव गांधी भवन में स्थित इस दफ्तर में संजय निरूपम और अन्य लोग अब सूरज की तरफ यानी पूरब की ओर मुखातिब होकर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था। संजय निरूपम ने बताया कि वह वास्तु में विश्वास नहीं रखते थे, लेकिन अगर इससे मदद मिलती है, तो अच्छी बात है।फर्नीचर भी बदला गया है, हालांकि इस पर निरूपम ने कहा कि ये बहुत जगह घेरते थे। पुराने हो गए थे, इसलिए इन्हें बदला गया है। 

कई नेता बोले- इससे कुछ हासिल नहीं होगा

कई पार्टी नेताओं को नई व्यवस्था पसंद नहीं आ रही। नाम न जाहिर करने की शर्त पर कई नेताओं ने यह बात कही। मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, ‘पार्टी नेतृत्व को कई मूलभूत बदलाव करने चाहिए। पूर्ण पुनर्विचार का वक्त आ गया है, पंडितों-संतों और वास्तु का सहारा लेने से कुछ हासिल नहीं होगा जब तक असल बदलाव नहीं किए जाते।’
बदली गई मुख्य द्वार की दिशा 

पार्टी से जुड़े एक कार्यकर्ता ने बताया कि एमआरसीसी मुख्यालय में वास्तु के हिसाब से कुछ बदलाव किए गए हैं। कार्यकर्ता ने बताया कि बैठने की व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। पहले संजय निरूपम दक्षिण की ओर चेहरा करके बैठा करते थे। दफ्तर में बैठने की व्यवस्था के अलावा कई अन्य बदलाव किए गए हैं। मुख्य द्वार की दिशा भी बदली गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के केबिनों को फिर से डिजाइन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो