नई दिल्लीPublished: Jun 09, 2023 05:58:19 pm
Prabhanshu Ranjan
Mumbai Mira Road Murder Case: मुंबई में महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। पहले आरोपी को लिव इन पार्टनर बताया जा रहा था। लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है कि उसके अनुसार दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी।
Mumbai Mira Road Murder Case: मुंबई में एक महिला की बेरहमी से हुई हत्या की खबर से सभी को झकझोर दिया है। आरोपी ने महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी की, उसे सुनकर हर किसी में गुस्सा है। 56 साल के मनोज साने ने 32 साल की सरस्वती वैद्य नामक महिला की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए, फिर उन टुकड़ों को कूकर में पकाया। बताया जा रहा है कि मनोज ने सरस्वती के शव के टुकड़ों को कुत्तों को भी खिलाया। आरोपी को पहले लिव इन पार्टनर बताया जा रहा था। लेकिन मामले की जांच में जुटी पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। शुक्रवार को हुए खुलासे में बताया गया कि मनोज साने और सरस्वती वैद्य ने शादी कर ली थी। लेकिन उम्र में अंतर होने के कारण दोनों इस बात को छिपा रहे थे।