scriptNagaland Meghalaya Assembly Election 2023 today 27 February voting tight security | नागालैंड-मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा में पड़ेंगे वोट | Patrika News

नागालैंड-मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा में पड़ेंगे वोट

locationनई दिल्लीPublished: Feb 27, 2023 07:41:40 am

Meghalaya Assembly Election 2023 : नागालैंड विधानसभा चुनाव और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी सोमवार को कड़ी सुरक्षा में वोटिंग होगी। नागालैंड विधानसभा रिजल्ट और मेघालय विधानसभा रिजल्ट, त्रिपुरा संग दो मार्च को आएगा।

nagaland_meghalaya_assembly_election.jpg
नागालैंड-मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए कल कड़ी सुरक्षा में पड़ेंगे वोट
Nagaland Assembly Election 2023 : नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग होगी। नागालैंड और मेघालय में विधानसभा की 60-60 सीटें है। पर दोनों राज्यों में 59-59 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। वजह यह है कि, नागालैंड में अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से मात्र दो उम्मीदवार खड़े थे। जिसमें से एक कांग्रेस उम्मीदवार खेकाशे सुमी ने 10 फरवरी को अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद यहां से भाजपा उम्मीदवार कजेतो किनिमी निर्विरोध चुने गए। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह की 20 फरवरी को मृत्यु होने से यहां मतदान नहीं होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.