scriptMCD वेतन मामले में राजनाथ से मिले जंग  | najeeb jung met Rajnath in MCD wage war issue | Patrika News

MCD वेतन मामले में राजनाथ से मिले जंग 

locationनई दिल्लीPublished: Feb 03, 2016 11:41:00 pm

Submitted by:

Jyoti Kumar

दिल्ली में नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन को लेकर दिल्ली सरकार और निगमों के टकराव के बीच उप राज्यपाल नजीब जंग ने बुधवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। 

दिल्ली में नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन को लेकर दिल्ली सरकार और निगमों के टकराव के बीच उप राज्यपाल नजीब जंग ने बुधवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। 

जंग ने सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात की और राजधानी में पिछले एक सप्ताह से वेतन को लेकर की जा रही नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में उन्हें जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार उप राज्यपाल ने गृह मंत्री को बताया कि हड़ताली कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से स्थिति गंभीर रूप ले रही है और इसका समाधान नहीं होने से यह अधिक बिगड़ सकती है। 

उप राज्यपाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी पत्र लिख कर कहा था कि यदि निगम के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त नहीं होती है तो इससे कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। उल्लेखनीय है कि वेतन नहीं मिलने के कारण नगर निगम के कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से हड़ताल कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो