राजनीति

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर नकवी का तंज, आ गई नानी याद

अब भाजपा के वरिष्ट नेता मुख्तार अब्बास नकवी की ओर से बयान आया है। उन्होंने कहा है कि पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फ़ुल टाइम पर्यटन और पाखंड करने वाले नेताओं का नानी याद आ ही जाती है।

Dec 29, 2020 / 11:25 am

Saurabh Sharma

Naqvi’s taunt on Rahul Gandhi’s foreign trip, granny remembered

नई दिल्ली। राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर भाजपा और बाकी विरोधी पार्टी नेताओं के बयानों का दौर खत्म नहीं हुआ है। अब भाजपा के वरिष्ट नेता मुख्तार अब्बास नकवी की ओर से बयान आया है। उन्होंने कहा है कि पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फ़ुल टाइम पर्यटन और पाखंड करने वाले नेताओं का नानी याद आ ही जाती है। जिसके बाद वो कहां पहुंच जाते हैं, उन्हें ही पता होता है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1343791785777061897?ref_src=twsrc%5Etfw

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनकी विदेश यात्रा पर कहा कि पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फ़ुल टाइम पर्यटन और पाखंड जो नेता करेगा, उसको नानी याद आएगी और जब नानी याद आती है तो वो कहां पहुंच जाते हैं इसका पता सिर्फ उनको ही होता है। इससे पहले सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया था, साथ ही उन पर केस दर्ज करने की मांग भी की थी।

Home / Political / राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर नकवी का तंज, आ गई नानी याद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.