scriptnasa released map why this time the whole world will be hot what is effect of el nino | अल-नीनो इफेक्ट : इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी, धरती पर बह रही गर्म लहरें, NASA ने जारी की तस्वीरें | Patrika News

अल-नीनो इफेक्ट : इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी, धरती पर बह रही गर्म लहरें, NASA ने जारी की तस्वीरें

locationनई दिल्लीPublished: May 17, 2023 07:16:32 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

El Nino Effect: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अल नीनो के शुरुआती संकेतों को अंतरिक्ष से देखा है। नासा की एक सैटेलाइट ने तस्वीरें जारी की है। जिसमें धरती पर गर्म लहरों को बहते देखा गया है। यह इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी पड़ेगी।

El Nino Effect
El Nino Effect
El Nino Effect: पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में तापमान और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। बताया जा रहा है कि इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इसका कारण है अल नीनो। अल नीनो की वजह से वैज्ञानिक इसकी चेतावनी दे रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने कहा कि अल नीनो के कारण दुनिया भर में तापमान बढ़ेगा। NASA ने सेंटीनल-6 माइकल फ्रीलिश सैटेलाइट जरिए कुछ तस्वीरें जारी की है। इनमें देखा जा सकता है कि धरती पर गर्म लहरें बह रही है। यह लहरें ही बाद में अल-नीनो बन रही है। इन लहरों को केल्विन वेव्स कहा गया है। आइए जानते है कि वैज्ञानिकों ने क्या क्या चेतावनी दी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.