scriptNaxalite Aghnu Ganjhu carrying reward of eight lakhs arrested in Jharkhand | झारखंड में आठ लाख का ईनामी नक्सली अघनू गंझू गिरफ्तार | Patrika News

झारखंड में आठ लाख का ईनामी नक्सली अघनू गंझू गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Oct 29, 2023 12:23:53 am

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

झारखंड की लातेहार पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के आठ लाख के ईनामी जोनल कमांडर अघनू गंझू को गिरफ्तार किया है।

jharkhand_naxal_.png

झारखंड की लातेहार पुलिस ने आठ लाख के ईनामी नक्सली जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है। इस नक्सली पर राष्ट्रीय जांच अभिकरण ने तीन लाख और झारखंड पुलिस ने पांच लाख का ईनाम रखा हुआ था। नक्सली का नाम अघनू गंझू है और यह भाकपा माओवादी संगठन का सदस्य है। गंझूने झारखंड में 78 से ज्यादा वारदात को अंजाम दिया है। झारखंड के लातेहार, गुमला और रांची के थानों सहित कई थानों में मामला दर्ज है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.