scriptRepublic Day 2022: नीरज चोपड़ा को मिलेगा विशिष्ट सेवा मेडल, राष्ट्रपति ने 384 पुरस्कारों को दी मंजूरी | Neeraj Chopra Awarded Param Vishisht Seva Medal On Republic Day | Patrika News

Republic Day 2022: नीरज चोपड़ा को मिलेगा विशिष्ट सेवा मेडल, राष्ट्रपति ने 384 पुरस्कारों को दी मंजूरी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 25, 2022 05:31:04 pm

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य के लिए 384 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पकद से नवाजा जाएगा।

206.jpg
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को इस गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। दरअसल 4 राजपूताना राइफल्स में नीरज चोपड़ा सूबेदार हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 384 लोगों के लिए पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इसी सूची में नीरज चोपड़ा को शामिल किया गया है। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल और 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं।
राष्ट्रपति की ओर से मंजूर किए गए वीरत पुरस्कारों में 122 विशिष्ट सेवा मेडल की घोषणा भी की गई है। वहीं, इस दौरान 81 सेना मेडल, 2 वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, 8 नौसेना मेडल, 14 वायु सेना मेडल का भी ऐलान किया गया है।

यह भी पढ़ें – 939 वीरों को मिलेंगे गैलेंट्री अवॉर्ड, सबसे ज्यादा मेडल जम्मू-कश्मीर पुलिस को

https://twitter.com/ANI/status/1485928709794447362?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1485928264833335301?ref_src=twsrc%5Etfw

हरियाणा की झांकी में छाए रहेंगे नीरज चोपड़ा

इस बार 26 जनवरी की परेड में हरियाणा की झांकी को काफी खास बनाया गया है। उस झांकी में नीरज चोपड़ा कीआदमकद प्रतिकृति भी दिखाई देगी। राज्य के सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के निदेशालय ने इस बात की जानकारी दी है। 10 ओलंपियन हरियाणा की झांकी का हिस्सा होंगे
बता दें कि इस बार देश आजादी के 75वें वर्ष में है। इसे आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं देश 73वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान भारतीय वायुसेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट, प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 480 नर्तकों की ओर से सांस्कृतिक प्रदर्शन, 75 मीटर लंबाई के 10 स्क्रॉल का प्रदर्शन और 10 बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जाने जैसे कार्यक्रम बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार होंगे।
यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर जान लें

पुराने और आधुनिक विमान फ्लाई-पास्ट में लेंगे हिस्सा


इस बार रिपब्लिक डे पर राफेल, सुखोई, एमआई-17, सारंग, अपाचे, जगुआर,और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान फ्लाई-पास्ट में हिस्सा लेंगे। इस बार मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत सहित विभिन्न फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो