New Year 2023 देश की राजनीति के लिए रहेगा बेहद अहम, इन घटनाओं का पड़ेगा दूर तलक असर
नई दिल्लीPublished: Jan 01, 2023 11:55:19 am
भारतीय राजनीति के लिए भी नया साल 2023 बेहद अहम है। नए साल 2023 में कई ऐसी सियासी घटनाएं होने वाली हैं, जिसका असर लम्बे अरसे तक भारतीय राजनीति में दिखेगा। भाजपा के लिए वर्ष 2022 मिला जुला रहा पर साल 2023 बेहद अहम है।


New Year 2023 देश की राजनीति के लिए रहेगा बेहद अहम, इन घटनाओं का पड़ेगा दूर तलक असर
साल 2022 की विदाई हो गई। आज नव वर्ष 2023 के जनवरी माह की पहली तारीख है। हर जगह नव वर्ष का स्वागत किया जा रहा है। नव वर्ष जहां तमाम उम्मीदें लेकर आया है वहीं कई चुनौतियां भी राह में हैं। जिनका डटकर मुकाबला करने की तैयारी की जा रही है। भारतीय राजनीति के लिए भी नया साल 2023 बेहद अहम है। नए साल 2023 में कई ऐसी सियासी घटनाएं होने वाली हैं, जिसका असर लम्बे अरसे तक भारतीय राजनीति में दिखेगा। भाजपा के लिए वर्ष 2022 मिला जुला रहा पर साल 2023 बेहद अहम है। इस साल में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजनीतिक पंड़ितों का मानना है कि, यह लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल है। कांग्रेस एक बार फिर से जनता के दिल को टटोल रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कई राजनीतिक पार्टियों पर असर पड़ रहा है। भाजपा के मन में भी कुछ बैचेनी है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने खेला होबे का ऐलान किया है तो तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव ने मुकाबले के लिए राष्ट्रीय पार्टी बना डाली। आम आदमी पार्टी की लगातार मिल रही सफलता भाजपा के दुर्ग में सेंध लगाने जैसी है।