script

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट केस: मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह पर शिकंजा, NIA ने किया गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 02, 2022 08:48:10 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट मामले में आरोपी फरार आतंकी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरप्रीत सिंह को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

harpreet singh

harpreet singh

Ludhiana court bomb blast case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले में बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने फरार चल रहे मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया है। हरप्रीत सिंह लुधियाना कोर्ट बम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी है। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से की है। उसे 23 दिसंबर, 2021 में लुधियाना कोर्ट में हुए एक बम विस्फोट में गिरफ्तार किया गया था। उस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे।


आपको बता दें कि दिसंबर 2021 में लुधियाना जिला अदालत में बम विस्फोट किया गया था। इस विस्फोट में पंजाब पुलिस से बर्खास्त कर्मचारी गगनदीप सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए थे। इसे लेकर मामला 23 दिसंबर 2021 को जिला लुधियाना आयुक्तालय, पंजाब में दर्ज किया गया था। वहीं NIA ने मामले को 13 जनवरी 2021 को फिर से पंजीकृत किया था।

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

जांच से पता चला कि हरप्रीत सिंह पाकिस्तान स्थित ISYF के स्वयंभू प्रमुख लखबीर सिंह रोडे का सहयोगी के साथ लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में से एक था। लखबीर सिंह रोडे के निर्देश पर काम करते हुए, उसने कस्टम-मेड IED की डिलीवरी का समन्वय किया। जिसे पाकिस्तान से भारत में सहयोगियों को भेजा गया था। इसका उपयोग लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स विस्फोट में किया गया था।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान से लॉरेंस बिश्नोई को मिल रहे थे हथियार, NIA ने 10 दिनों के रिमांड पर लिया


गिरफ्तार आरोपी विस्फोटकों, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित विभिन्न मामलों में भी शामिल है। इससे पहले एनआईए ने हरप्रीत सिंह पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एनआईए की विशेष अदालत से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो