scriptबेंगलुरु कैफे विस्फोट मामले में NIA ने दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया, मास्टरमाइंड के संपर्क में थे आरोपी | NIA takes two more suspects into custody in Bengaluru cafe blast case | Patrika News
राष्ट्रीय

बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामले में NIA ने दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया, मास्टरमाइंड के संपर्क में थे आरोपी

Bengaluru cafe blast case: बेंगलुरु कैफ बम ब्लास्ट मामले में NIA ने दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने 10 से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापेमारी की थी।

नई दिल्लीMar 28, 2024 / 12:14 pm

Shivam Shukla

nia

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने कुछ दिन पहले बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए बम ब्लास्ट मामले में दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है। NIA की टीम ने संदिग्धों को बेंगलुरु से हिरासत में लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, उठाए गए दोनों संदिग्ध बैन संगठन अल-हिंद ट्रस्ट से जुड़े हैं और दोनों आरोपी बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड के सीधे संपर्क में थे। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस मामले में अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कई राज्यों में NIA कर रही छापेमारी

बता दें कि NIA देश की कई राज्यों में छापेमारी कर रही है, लेकिन मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है। सामने आई जानकारी की मानें तो, मास्टरमाइंड तमिलनाडु से आया था और घटना को अंजाम देने से पहले दो महीने तक कर्नाटक में रहा था।

Home / National News / बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामले में NIA ने दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया, मास्टरमाइंड के संपर्क में थे आरोपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो