scriptबिहार : नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 20 लाख युवाओं को देंगे नौकरी और रोजगार | nitish kumar say mahagathbandhan government will give 2000000 jobs | Patrika News

बिहार : नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 20 लाख युवाओं को देंगे नौकरी और रोजगार

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2022 12:35:35 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में तिरंगा झंडा फहराने के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश वासियों को संबोधित किया। रोजगार और नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान नीतीश कुमार ने कहा कि हम 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख रोजगार यानी अन्य व्यवस्थाओं से अतिरिक्त नौकरियां दी जाएंगी।

Nitish Kumar

Nitish Kumar

स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर आज देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। बिहार में भी गांधी मैदान से लेकर सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठा में झंडोत्तोलन किया गया। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी आवास के बाद गांधी मैदान में झंडोत्‍तोलन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए रोजगार और नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया। नीतीश कुमार ने कहा कि हम 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख रोजगार देने की योजना बना रहे है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर इसे ऐतिहासिक घोषणा बताई है।

20 लाख युवाओं को देंगे नौकरी और रोजगार
नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग बड़ी संख्या में रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने राज्य में 10 लाख की जगह 20 लाख लोगों को रोजगार देने की योजना बना रहे है। हमलोग युवाओं को नौकरी और रोजगार दिलाने की दिशा में काम करने जा रहे है। नीतीश कुमार ने यूपीएससी और बीपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली महिला अभ्‍यर्थियों को आर्थिक सहयोग देने का भी ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली बिहार के CM पद की शपथ, तेजस्वी यादव बने डिप्टी सीएम


https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1559048382026371072?ref_src=twsrc%5Etfw

किसानों के लिए भी करेंगे काम
स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में तिरंगा झंडा फहराने के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधित में किसानों के लिए काम करने की भी बात कही। सीएम नीतीश ने कहा कि किसानों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वे आधुनिक तरीके से खेती कर सकें और ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ अर्जित कर सकें।

तेजस्वी ने बताया ऐतिहसिक फैसला
वही, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर इसे ऐतिहासिक ऐलान बताया है। उन्होंने लिखा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गाँधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान। 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो