scriptNorth East Express 6 bogies derail in Buxar 4 dead, 100 injured | Bihar Train Accident: बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरीं, 4 की मौत, 100 घायल | Patrika News

Bihar Train Accident: बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरीं, 4 की मौत, 100 घायल

Published: Oct 12, 2023 07:49:20 am

Submitted by:

Prashant Tiwari

North East Express derail: दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12506) की 21 बोगियां बिहार के बक्सर और आरा के बीच में पटरी से उतर गई जिसके चलते एनसीआर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

 North East Express 6 bogies derail in Buxar 4 dead, 100 injured

दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस रात 9.35 बजे बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास डीरेल हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन की 21 बोगियां बेपटरी हो गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं, 100 से अधिक लोग घायल बताएं जा रहे हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.