धरती की सतह पर ही नहीं, गर्भ में भी मौजूद हैं एवरेस्ट से तीन से चार गुना विशाल पहाड़
नई दिल्लीPublished: Jun 10, 2023 06:47:42 am
शोध : भूकंप विज्ञान केंद्रों की मदद से वैज्ञानिकों ने किया खुलासा


धरती की सतह पर ही नहीं, गर्भ में भी मौजूद हैं एवरेस्ट से तीन से चार गुना विशाल पहाड़
माउंट एवरेस्ट जैसे विशाल पहाड़ धरती पर ही नहीं, धरती के गर्भ में भी मौजूद हैं। इन भूमिगत पहाड़ों की ऊंचाई एवरेस्ट से चार गुना से भी अधिक है। इसका खुलासा एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की ओर से किए गए शोध में हुआ। यूनिवर्सिटी के भूगर्भशास्त्री एडवर्ड गर्नेरो ने बताया कि अंटार्कटिका में भूकंप विज्ञान केंद्रों की मदद से पता चला कि ये विशाल पहाड़ पृथ्वी के केंद्र में मौजूद कोर और धातु की सतह के बीच हैं। ये पृथ्वी की सतह से करीब 2900 किलोमीटर गहराई पर हैं। उन्होंने बताया कि इन पहाड़ों के अल्ट्रा-लो वेलोसिटी जोन में होने के कारण भूकंप और परमाणु विस्फोटों के दौरान भी भूंकपीय डाटा नहीं मिले थे। इस कारण अब तक इनकी जानकारी नहीं मिल सकी थी। हाई डेफिनिशन इमेडिंग पद्धति से सीएमबी (कोर-मेटल सीमा) क्षेत्र की हजारों भूकंपीय रिकॉर्डिंग का विश्लेषण किया गया तो इन विशाल पहाड़ों की जानकारी मिली।