scriptसंजय राउत पर अब धमकी देने का केस भी दर्ज: 11:30 बजे होंगे PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश, ED दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी | Now a case of threatening Sanjay Raut has also been registered | Patrika News

संजय राउत पर अब धमकी देने का केस भी दर्ज: 11:30 बजे होंगे PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश, ED दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी

locationजयपुरPublished: Aug 01, 2022 09:21:59 am

Submitted by:

Swatantra Jain

वरिष्ठ शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत मुंबई के पात्रा चॉल घोटाले में बुरी तरह फंस गए हैं। 16 घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इस बीच, राउत के खिलाफ उनके सहयोगी सुजीत पाटकर की पत्नी स्वप्ना पाटकर को धमकाने को लेकर भी पुलिस केस दर्ज किया गया है।

ed_sanjay.jpg
पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि उन्हें सोमवार को PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर, कांग्रेस नेताओं के नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। फिलहाल, तीनों नेताओं को पार्टी ने निलंबित कर दिया है।
संजय राउत को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर है कि केंद्रीय जांच एजेंसी के दफ्तर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इधर, कांग्रेस नेताओं के नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद सियासत भी गर्मा गई है। फिलहाल, तीनों नेताओं को पार्टी ने निलंबित कर दिया है।
वायरल हुआ था ऑडियो
बता दें, बीते दिनों संजय राउत का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था। उसमें वह एक महिला को संपत्ति को लेकर धमकी दे रहे थे। राउत कोई संपत्ति अपने नाम कराने के लिए धमकाते हुए कथित तौर पर जान से मारने व दुष्कर्म की धमकी दे रहे थे। कहा जा रहा है कि वे यह धमकी स्वप्ना पाटकर को दे रहे थे। पाटकर पात्रा जमीन घोटाला मामले में गवाह है। ऑडियो वायरल होने के बाद पाटकर ने वकोला पुलिस में शिकायत की थी कि उसे धमकी दी गई है कि यदि वह ईडी के समक्ष बयान देंगी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
संजय राउत के खिलाफ मुंबई के वकोला पुलिस थाने में भादंवि की धारा 504, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया। दरअसल, स्वप्ना का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें राउत को कथित तौर पर उन्हें धमकी देते सुना गया था।
क्या है पात्रा चॉल जमीन घोटाला?
साल 2018 में म्हाडा ने गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ एफआईआर की और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। यह मामला इकनॉमिक ऑफेंस विंग को दिया गया था। 2020 में प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया गया जिसे संजय राउत का करीबी बताया जाता है। प्रवीण राउत सारंग और राकेश वधावन के साथ कंपनी का डायरेक्टर था। वधावन भाई पीएमसी बैंक घोटाले के भी आरोपी हैं।
देर रात गिरफ्तार हुए संजय राउत

पात्रा चॉल जमीन घोटाले के मामले में शिवसेना नेता संजय राउत की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने रविवार को राउत के आवास पर छापेमारी की थी। उस दौरान उनके घर से 11.50 लाख रुपये जब्त किए थे। इससे पहले भी ईडी राउत को कई बार समन जारी कर चुकी है। देर रात प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
स्वप्ना हैं गवाह

स्वप्ना पाटकर पात्रा चॉल जमीन घोटाले में गवाह है। ईडी ने इसी मामले में रविवार को राउत को उनके घर पर छापेमारी के बाद हिरासत में लिया था। इसके बाद राउत के भाई सुनील राउत ने दावा किया कि उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी आज ईडी राउत को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लेने की मांग कर सकता है। सुनील राउत ने यह भी दावा किया कि ईडी संजय राउत को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। भाजपा उनसे डरती है, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।
राउत के घर से 11.50 लाख जब्त
ईडी के सूत्रों के अनुसार शिवसेना नेता संजय राउत के घर से 11.50 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। सुनील राउत के दावे के पूर्व संजय राउत के वकील ने रविवार को कहा था कि उनके मुवक्किल को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही हिरासत में लिया गया है। ताजा समन पर राउत ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हुए हैं। उधर, हिरासत में लेने के बाद राउत ने मीडियाकर्मियों से कहा कि झूठे आरोप और दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। यह सब शिवसेना और महाराष्ट्र को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा।
ये रही संजय राउत की संपत्ति

बता दें कि राज्यसभा की उम्मीदवारी की अर्जी भरते समय शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया था कि उनके पास 1 लाख 55 हजार 772 रुपए कैश और बैंक में 1 करोड़ 93 लाख 55 हजार 809 रुपए पड़े हैं। इनके अलावा बैंक में 3 करोड़ 38 लाख की एफडी होने का दावा किया था। साथ ही साल 2004 में संजय राउत ने अपने नाम एक गाड़ी खरीदी थी। पत्नी वर्षा राउत के पास 729.30 ग्राम सोने के गहने होने की बात भी संजय राउत ने कहा था। इन गहनों की कीमत 39 लाख 59 हजार 500 रुपए बताया था। इसके अलावा 1 लाख 30 हजार रुपए मूल्य के 1820 ग्राम चांदी के गहने होने का दावा किया था।प्रॉपर्टी के अलावा शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपनी कमाई का पूरा हिसाब दिया था। साल 2020-2021 में संजय राउत ने 27 लाख 99 हजार 169 रुपए कमाए। उनकी पत्नी वर्षा राउत की कमाई उन्होंने 21 लाख 58 हजार 790 रुपए बताई थी। शिवसेना सांसद संजय राउत के नाम पर अलिबाग में जमीन है, तो पालघर में उनकी पत्नी के नाम पर जमीन है। इसके अलावा संजय राउत के नाम पर रायगढ़ में नॉन एग्रिकल्चर जमीन भी है। इन जमीनों की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। संजय राउत और उनकी पत्नी के नाम पर दादर में एक-एक फ्लैट है। वहीं, भांडुप और आरे मिल्क कॉलोनी में भी संजय राउत के नाम फ्लैट है।
ईडी ने इतना संपत्ति किया जब्त

बता दें कि ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर अब तक की गई कार्रवाई के तहत अलिबाग की जमीन और दादर का फ्लैट जब्त किया है। ईडी द्वारा कुछ दिनों पहले की गई कार्रवाई में कुल 11 करोड़ 15 लाख 56 हजार 573 रुपए की संपत्ति जब्त की थी। अलिबाग में 8 प्लॉट भी जब्त हो चुका हैं। आज भी ईडी ने संजय राउत के घर से 11 लाख 50 हजार का कैश बरामद किया गया है। ईडी टीम अपने साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स भी ले गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो