इंदु को महिला दिवस पर दिल्ली में मिलेगा सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के मौके पर दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय इंदु को सम्मानित करने जा रहा है। इंदु को भारत सरकार के राष्ट्रवार शीर्ष टीकाकरण सूची में पुरस्कार विजेता के रूप में चुना गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया उन्हें एनआइएचएफडब्ल्यू मुनिरका नई दिल्ली में 8 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय समारोह में पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
चीन के वुहान में फिर लौटा कोरोना, प्रकोप के बाद से सबसे ज्यादा दैनिक मामले
70 महिलाओं का किया गया चयन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर की 70 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने जा रहा है। इन महिलाओं ने अपने अपने प्रदेशों में सबसे अधिक संख्या में टीकाकरण किया हैं। इन महिला स्वास्थ्य कर्मियों में हिमाचल के कांगड़ा जिले के धर्मशाला और सिरमौर की दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों को भी शामिल किया गया हैं।
WHO की चेतावनी, कोरोना के खतरनाक वेरिएंट्स के तेजी से फैलने का ये समय अनुकूल
बिना छुट्टी लिए दिन-रात किया काम
इंदु धर्मशाला अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स सेवाएं दे रही है। कोरोना के बिगड़े हालातों के बीच जोनल अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर में इंदु की ड्यूटी लगाई गई है। इंदु का कहना है कि जब उन्हें वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी दी गई तो बड़ी चुनौती थी। जहां लोग दिन में वैक्सीनेशन लगाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होते थे। रात में टीकाकरण के लिए आना बड़ा मुश्किल रहा। उन्होंने बताया कि कभी हल्की-फूल्की तबीयत भी खराब हुई तो भी छुट्टी नहीं ली। महिलाओं को मानसिक रूप से वैक्सीनेशन के लिए तैयार किया गया।
सोचा नहीं था बन जाएगा रिकॉर्ड
वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड काम करने वाली इंदु कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था, कि वैक्सीनेशन में वह कोई बड़ा रिकॉर्ड बना पाएंगी। उन्होंने कहा कि सीएमओ कांगड़ा, एमएस, मेट्रन सहित अन्य अस्पताल के मार्ग दर्शन व सभी के सहयोग से यह संभव हुआ। हिमाचल में 1.24 करोड़ डोज लगाई गई हैं, जिनमें से जोनल अस्पताल धर्मशाला में ही 58 हजार से अधिक डोज अब तक लगाई जा चुकी हैं।