Odisha Train Accident : तीन पूर्व रेल मंत्री क्यों कर रहे हैं CBI जांच का विरोध, क्या है माजरा
नई दिल्लीPublished: Jun 07, 2023 06:27:39 am
Odisha Train Accident : बालासोर ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। पर तीन पूर्व केंद्रीय मंत्री CBI जांच की मुखालफत कर रहे हैं। जानिए कौन हैं हैं ये तीन पूर्व रेल मंत्री और क्या है वजह?


आखिरकार तीन पूर्व रेल मंत्री क्यों कर रहे हैं CBI जांच का विरोध
ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में अभी तक कुल 288 लोगों की मृत्यु हो गई है।भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने यह अपडेट जानकारी दी है। इतनी बड़ी रेल दुर्घटना क्यों हुई है, इस बारे में जानने को जनता बैचेन है। यह भी सवाल उठ रहे हैं कि कहीं यह कोई साजिश तो नहीं है। सरकार ने इस दुर्घटना की जांच सीबीआई को सौंप दी है। पर तीन पूर्व रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी और पवन बंसल सीबीआई जांच की खिलाफत कर रहे हैं। इन तीनों पूर्व रेल मंत्रियों ने सीबीआई जांच पर ऐतराज जताते हुए कहा, सीबीआई अपराध से जुड़े केसों की जांच करती है। रेल हादसा अपराध से जुड़ा मामला नहीं है।