scriptOnion Price: बकरीद से पहले महंगा हुआ प्याज, आलू का भी नखरा शुरू, कारण जानकार हैरान रह जाएंगे आप? | Onion Price: Onion became expensive before Bakrid, potatoes also started showing tantrums, you will be surprised to know the reason? | Patrika News
राष्ट्रीय

Onion Price: बकरीद से पहले महंगा हुआ प्याज, आलू का भी नखरा शुरू, कारण जानकार हैरान रह जाएंगे आप?

Onion Price in India: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने के बाद प्याज बेलगाम हो गया है। पिछले एक सप्ताह के दौरान प्याज के दाम में 100 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। इस समय भीषण गर्मी की वजह से हरी सब्जियों के भाव वैसे ही बढ़े हुए हैं। इस बीच प्याज के साथ-साथ आलू का दाम भी बढ़ रहा है।

नई दिल्लीJun 11, 2024 / 02:45 pm

Anand Mani Tripathi

Onion Price in India: चुनाव बाद और बकरीद से पहले प्याज महंगी हो गई है। 15 दिन पहले जो प्याज 17 रुपए किलो बिक रहा था वह अब 30 रुपए थोक भाव में बिक रहा है। आजादपुर मंडी की अगर बात करें तो यह 40 रुपए पहुंच गया है और आम लोगों को यहा प्याज 50 से 60 रुपए में मिल रहा है। प्याज की कीमतें 100 फीसदी से अधिक महंगी हो गई हैं। 20 रुपए किलो मिल रहा प्याज इस समय 35 से 40 रुपए में मिल रहा है।
पिछले रविवार यानी दो जून 2024 को रिटेल बाजार में प्याज की कीमत 25 से 30 रुपये किलो थी। 11 जून को यह कीमत 50 रुपए किलो हो गई। सब्जी विक्रेता रमेश बताते हैं कि मंडी में ही प्याज की कीमत 40 रुपये किलो हो गई है। यह खुदरा बाजार मे तो कम से कम 50 से 60 रुपए में ही बिकेगा। जून से बाजारों में जो प्याज आता है, वह सीधे खेत से नहीं बल्कि किसानों और व्यापारियों द्वारा रखे गए स्टॉक से आता है। इस समय किसान अपने स्टॉक को बेचने में धीमे हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि आगे कीमतें बढ़ेंगी।
आलू भी हो गया महंगा
गर्मी की वजह से हरी सब्जियों की कीमत आसमान में पहुंच गई है। ऐसे में आलू की खपत बढ़ गई है। साधारण आलू की कीमत 35 से 40 रुपए किलो तक पहुंच गई है। आप यदि चिप्सोना या पहाड़ी आलू ढूढेंगे तो वह 45 से 50 रुपए किलो मिल रहा है।
क्यों बढ़ी प्याज की कीमत?
सोमवार को ही ईद-अल-अजा (बकरा ईद) है। इस त्योहार के दौरान देश भर में प्याज की मांग बढ़ जाती है। इसे देखते हुए व्यापारी पहले ही स्टॉक करना शुरू कर देते हैं। इसके कारण ही प्याज महंगी हो गई है। नासिक मंडी थोक भाव में 17 रुपए बिक रही प्याज 30 रुपए प्रति किलो हो गई है। रवी की फसल खराब हुई है। ऐसे में प्याज अभी और महंगी होगी। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में बांग्लादेश ने प्याज की मांग बढ़ा दी है।
प्याज का निर्यात भी खुल गया
सरकार ने आम चुनाव के बीच ही प्याज का निर्यात खोल दिया। निर्यात पर 40% का निर्यात शुल्क है। इस वजह से निर्यात की रफ्तार धीमी है। 17 जून को आगामी ईद-अल-अधा के लिए प्याज की घरेलू मांग मजबूत है। इस समय महाराष्ट्र समेत पश्चिम भारत, दक्षिण भारत और पूर्वी भारत से प्याज की भारी मांग निकल रही है। इसके साथ ही बंगलादेश में भी प्याज का कंसाइनमेंट जा रहा है।

Hindi News/ National News / Onion Price: बकरीद से पहले महंगा हुआ प्याज, आलू का भी नखरा शुरू, कारण जानकार हैरान रह जाएंगे आप?

ट्रेंडिंग वीडियो