scriptराहुल गांधी की सांसदी जाने से हमलावर हुए विपक्षी दलों ने अब लोकसभा स्पीकर के खिलाफ खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी | Opposition parties may bring a no-confidence motion against Lok Sabha Speaker Om Birla on Monday | Patrika News

राहुल गांधी की सांसदी जाने से हमलावर हुए विपक्षी दलों ने अब लोकसभा स्पीकर के खिलाफ खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 28, 2023 06:35:53 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

No Confidence Motion in Lok Sabha: राहुल गांधी का लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद से विपक्षी दल एकजुट होकर सरकार पर हमलावर है। संसद से सड़क तक विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। अब विपक्षी दल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में जुट गए हैं।

om_birla.jpg

Opposition parties may bring a no-confidence motion against Lok Sabha Speaker Om Birla on Monday

No Confidence Motion in Lok Sabha:‘मोदी सरनेम’ वाले मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल के कैद की सजा और इस फैसले के ऐलान के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद से भारत का सियासी पारा हाई है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल इस फैसले को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए सरकार पर हमलवार हैं। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन संसद से सड़क तक चल रहा है। हालांकि विपक्षी दलों के प्रदर्शन से अभी तक सरकार पर कोई फर्क पड़ती नजर नहीं आई है। अब विपक्षी दल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में जुटे हैं। अंदरखाने से मिल रही जानकारी के अनुसार विपक्षी दल एकजुट होकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटे हैं। हालांकि इसमें अभी कई अड़चनें है।

सोमवार को ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं विपक्षी दल

कांग्रेस सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक विपक्षी दल सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। दरअसल राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने से पहले संसद में विपक्षी सांसदों को बोलने के लिए कम समय देना, माइक बंद कर दिया जाना… जैसे कई आरोप विपक्षी दलों की ओर से लगाए गए हैं। ऐसे में अब विपक्षी दल एकजुट होकर स्पीकर के खिलाफ नो कॉफिडेंस मोशन लाने की तैयारी में जुट गए हैं।

 
https://twitter.com/ANI/status/1640683582174756875?ref_src=twsrc%5Etfw

ओम बिरला के खिलाफ क्यों हैं विपक्षी दल-

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बीते कुछ दिनों से विपक्षी दलों को खटक रहे हैं। राहुल गांधी की सांसदी रद्द किए जाने का फैसला इस खिलाफत की सबसे बड़ी वजह है। लेकिन इससे पहले भी विपक्षी दल ओम बिरला पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि वो संसद में विपक्षी दल के सांसदों को बोलने का कम समय देते हैं। विपक्षी सांसदों के बोलते समय उनका माइक बंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें – सजा और राहुल गांधी की सांसदी समाप्त, 70 साल बाद भी विवादों में क्यों है यह कानून


अविश्वास प्रस्ताव के नियम और मौजूदा अड़चन-


लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 50 सांसदों का समर्थन चाहिए होगा। विपक्षी दलों के पास यह संख्याबल तो है लेकिन अविश्वास प्रस्ताव में एक बड़ी अड़चन है। दरअसल अविश्वास प्रस्ताव के लिए यह सदन की कार्यवाही का चलना आवश्यक होता है। लेकिन मौजूदा स्थिति में सदन चलेगी इसके आसार बेहद कम दिखते हैं।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो