नई दिल्लीPublished: May 19, 2023 06:39:38 am
Paritosh Shahi
Opposition Seat sharing Formula : कर्नाटक चुनाव परिणाम के साथ ही देश में फिर से विपक्षी एकता का ताना-बाना बुना जाने लगा है। अब तक जो दल कांग्रेस से दूरी बनाकर चल रहे थे, उनके सुर बदलने लगे हैं। ममता बनर्जी से लेकर अखिलेश यादव तक कांग्रेस को नसीहत दे रहे हैं कि आपको 200 लोकसभा सीटों पर ही फोकस करना चाहिए। ऐसे में जानते हैं वह 200 लोकसभा सीट कौन-कौन है, जहां कांग्रेस की सीधी लड़ाई बीजेपी से है।
Opposition Seat sharing Formula : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मानो विपक्ष को संजीवनी मिल गई है। 2024 की सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है, भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता में तीसरी बार आने से रोकने के लिए विपक्षी एकता का ताना-बाना तेजी से बुना जाने लगा है। जो पार्टियां अभी तक कांग्रेस से दूरी बनाकर चल रही थी, जिन्हें राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं था। अब उनके सुर बदलने लगे हैं। लेकिन वह चाहते हैं कि कांग्रेस को उन्हीं 200 संसदीय सीटों पर फोकस करना चाहिए, जहां बीजेपी से उनकी सीधी लड़ाई है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है, कि आखिर वो 200 सीटें कौन सी है और उनके समीकरण क्या है? आइए इस पर एक नजर डालते हैं...