scriptOpposition to bringing a resolution in the European Parliament on Indi | भारत के आंतरिक मामलों में यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाने का विरोध | Patrika News

भारत के आंतरिक मामलों में यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाने का विरोध

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2023 08:24:35 pm

Submitted by:

Suresh Vyas

-द्विपक्षीय बैठक में स्पीकर बिड़ला ने जताई आपत्ति
- आधा दर्जन से अधिक देशों के साथ की बैठकें

भारत के आंतरिक मामलों में यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाने का विरोध
यूरोपीय यूनियन संसद की वाइस प्रेजिडेंट निकोला बीयर से मुलाकात करते लोकसभा स्पीकर ओम बिरला।

नई दिल्ली। भारत ने अपने आंतरिक मामलों में यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाए जाने को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध किया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने G-20 देशों के संसदीय प्रमुखों के P-20 शिखर सम्मेलन के मौके शनिवार को यूरोपीय यूनियन संसद की वाइस प्रेजिडेंट निकोला बीयर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने संप्रभुता की बात करते हुए भारत के आंतरिक मुद्दों पर यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाने का विरोध किया। बिरला ने जोर देकर कहा कि हर देश और संसद संप्रभु है। उनके आंतरिक मुद्दों पर दूसरों को चर्चा नहीं करनी चाहिए।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.