पी. चिदंबरम का भाजपा पर हमला, मोरबी ब्रिज के लिए सरकार की ओर से किसी ने नहीं मांगी माफी
नई दिल्लीPublished: Nov 08, 2022 12:30:46 pm
गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे का लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भाजपा पर हमला किया। कहा, मोरबी हादसे ने गुजरात के नाम को शर्मसार कर दिया है। किसी ने इसकी जिम्मेदारी लेकर अभी तक इस्तीफा नहीं दिया।


पी. चिदंबरम का भाजपा पर हमला, मोरबी ब्रिज के लिए सरकार की ओर से किसी ने नहीं मांगी माफी
गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी। पर गुजरात सरकार ने इस पर कोई बड़ा ऐक्शन नहीं लिया। ब्रिज हादसे को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी लगातार रह रह कर भाजपा पर हमला बोल रही है। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को मोरबी ब्रिज हादसे पर भाजपा को आड़े हाथ लिया है। पी चिदंबरम ने कहा कि, मोरबी हादसे ने गुजरात के नाम को शर्मसार कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए पी चिदंबरम ने कहा, गुजरात की सरकार वहां के मुख्यमंत्री से नहीं चलाई जाती, बल्कि यह दिल्ली से संभाली जाती है।