नई दिल्लीPublished: Mar 23, 2023 07:39:22 am
Prabhanshu Ranjan
Padma Award 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को एक सादे समारोह में अलग-अलग क्षेत्र में विशिष्ट काम करने वाले हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया। इसमें मशहूर उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा सहित अन्य शामिल हैं।
Padma Award 2023: पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल है। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म विभूषण', उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म भूषण' और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जाता है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। बुधवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2023 के पद्म सम्मान विजेताओं को प्रदान किए। इस समरोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य मौजूद थे। देखिए साल 2023 के पद्म सम्मान विजेताओं की लिस्ट।