scriptPadma Samman to 106 people including Mulayam Singh Yadav, Zakir Hussain, Rakesh Jhunjhunwala, Raveena Tandon | मुलायम सिंह यादव, जाकिर हुसैन, राकेश झुनझुनवाला, रवीना टंडन सहित 106 लोगों को पद्म सम्मान | Patrika News

मुलायम सिंह यादव, जाकिर हुसैन, राकेश झुनझुनवाला, रवीना टंडन सहित 106 लोगों को पद्म सम्मान

locationनई दिल्लीPublished: Jan 26, 2023 10:05:25 am

Submitted by:

Prabhanhu Ranjan

Padma Samman 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों के लिए मंजूरी दी है। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। सात लोगों को मरणोपरांत इस सम्मान के लिए चुना गया है। पद्म सम्मान पाने वालों में मुलायम सिंह यादव, जाकिर हुसैन, राकेश झुनझुनवाला, रवीना टंडन सहित अन्य लोग शामिल हैं।

324.jpg
Padma Samman to 106 people including Mulayam Singh Yadav, Zakir Hussain, Rakesh Jhunjhunwala, Raveena Tandon

Padma Samman 2023: प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म सम्मान का ऐलान किया जाता है। इसी परंपरा के तहत साल 2023 के पद्म सम्मान का ऐलान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर दिया है। इस साल 106 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। पद्म सम्मान पाने वालों में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव, मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन, फेमस बिजनेसमैन और शेयर मार्केट के एक्सपर्ट राकेश झुनझुनवाला, बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सहित अन्य शामिल हैं। 2023 के लिए राष्ट्रपति ने तीन युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। इन सभी लोगों को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोह में प्रदान किए जाते हैं। समारोह आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास होता है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.