
Netaji Subhas Chandra Bose 125th Birth Anniversary,
नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों से एक हैं जिनसे आज भी युवा वर्ग प्रेरणा लेता है। सरकार ने पराक्रम दिवस के तौर पर नेताजी के जन्मदिन को मनाने की घोषणा की है। इसकी जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट के जरिए दी। अमित शाह ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की स्वतंत्रता में नेताजी के अतुलनीय योगदान को चिरस्मरणीय बनाए रखने हेतु उनकी जयंती को देशभर में ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने का अभिनव कार्य किया है। यह आने वाली पीढ़ियों में नेताजी के ओजस्वी विचारों व आदर्शों को सींचने का काम करेगा।" इसके साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 126वीं जयंती के अवसर पर देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, "सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। प्रत्येक भारतीय को हमारे राष्ट्र के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है।" आज प्रधानमंत्री मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का आज इंडिया गेट पर अनावरण भी करेंगे।
वहीं, देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, "नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर भारत कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि देता है। स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी उग्र प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए उन्होंने जो साहसी कदम उठाए - आजाद हिंद - उन्हें एक राष्ट्रीय प्रतीक बनाते हैं। उनके आदर्श और बलिदान हर भारतीय को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।"
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूँ। उन्होंने अपने असाधारण देशप्रेम, अदम्य साहस व तेजस्वी वाणी से युवाओं को संगठित कर विदेशी शासन की नींव हिला दी। मातृभूमि के लिए उनका अद्वितीय त्याग, तप व संघर्ष सदैव देश का मार्गदर्शन करता रहेगा।"
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, "आपको 'पराक्रम दिवस' की बधाई। मैं इस अवसर पर साहस और वीरता के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करता हूं। उन्होंने अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लड़ते हुए काफी संघर्ष किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान हमें आज भी प्रेरित करता है।"
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा, "नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देश उन्हें व उनके जोशीले शब्दों को याद करता है। विनम्र श्रद्धांजलि।"
यह भी पढ़े - WEST BENGAL-‘द ग्रेट एस्केप’ --जब अंग्रेजों की आंखों में धूल झोंक कार से फरार हुए थे नेताजी
इसके अलावा वित्त मंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी।
Published on:
23 Jan 2022 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
