scriptवसूली मामले में फरार मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया अपना पता, कहा – चंडीगढ़ में हूं, जल्द जांच में शामिल होऊंगा | parambir singh says i am in chandigarh, join the investigation soon | Patrika News

वसूली मामले में फरार मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया अपना पता, कहा – चंडीगढ़ में हूं, जल्द जांच में शामिल होऊंगा

Published: Nov 24, 2021 09:15:27 pm

Submitted by:

Nitin Singh

वसूली मामले में फरार चल रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपना पता बता दिया है। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों चंडीगढ़ में हैं और जल्द ही जांच में शामिल होंगे।

SC Transfers Probe Against Former Mumbai Top Cop Param to CBI

SC Transfers Probe Against Former Mumbai Top Cop Param to CBI

नई दिल्ली। वसूली मामले में फरार चल रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपना पता बता दिया है। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों चंडीगढ़ में हैं और जल्द ही जांच में शामिल हो जाएंगे। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने ठिकाने के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अपना पता बताने को कहा था।
कोर्ट ने घोषित किया था फरार
बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह अवैध वसूली मामले में करीब छह महीनों से फरार चल रहे हैं। उनके खिलाफ मुंबई और ठाणे में पांच मामले दर्ज हैं। हाल ही में मुंबई की एक कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित कर दिया था। कोर्ट के मुताबिक अगर वे एक अवधि में सामने नहीं आती तो मुंबई पुलिस उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरु कर सकती है।
सुप्रीम कोर्ट से मांगी थी सुरक्षा
इसके बाद परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी से सुरक्षा मांगी थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि पहले आप बताएं कि आप हैं कहां। इस दौरान परमबीर सिंह की ओर से कोर्ट में पेश हुए उनके वकील ने बताया कि वो कोर्ट में ही हैं। वकील ने कोर्ट को बताया कि वह फरार नहीं होना चाहते हैं। हालांकि, मुद्दा यह है कि जैसे ही वह महाराष्ट्र में प्रवेश करेंगे, उनके जीवन के लिए एक बहुत ही वास्तविक खतरा है।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को परम बीर सिंह को कथित जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी। कोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए परम बीर सिंह को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था।
यह भी पढ़ें

iPhone यूजर्स की जासूसी कर रहा है NSO ! Apple ने इजरायली कंपनी पर ठोक दिया मुकदमा

गौरतलब है कि परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख ने उन्हें मुंबई के बार और रेस्टोरेंटों से हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली करने को कहा था। इसके बाद अनिल देशमुख ने गृह मंत्री पद छोड़ दिया। हालांकि वो भी कई दिनों तक मामले की जांच कर रही ईडी के सामने पेश नहीं हुए, फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो