30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिराग को हराने के लिए पशुपति करने जा रहे खेला! चाचा-भतीजा में इस सीट के लिए जंग

Loksabha election 2024: पिछले दिनों लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कहा था कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हाजीपुर से उनकी मां रीना पासवान चुनाव लड़ेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 14 Oct 2023, 2:50 PM IST

 pashupati paras defeat Chirag paswan in loksabha 2024 election hajipur

2024 का लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बिहार की राजनीति वैसे-वैसे दिलचस्प होता जा रहा है। दरअसल, यहां NDA के ही दो घटक दल आपस में एक सीट के लिए आपस में लड़ रहे हैं। दरअसल, चिराग अपने पिता रामविलास की पारंपरिक हाजीपुर सीट से अपनी मां रीना पासवान को चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

वहीं, इस सीट से सांसद और रामविलास के भाई पशुपति पारस इस सीट से सांसद है और वह भी यह सीट नहीं छोड़ना चाहते। वहीं, अब उन्होंने कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में चिराग हाजीपुर सीट पर किसी भी प्रकार की दिक्कत करते है तो वह भी जमुई सीट पर खेला करने से पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान के बाद से ही दोनों नेताओं के बीच एक बार फिर से रामविलास पासवान की पारंपरिक सीट को लेकर टकराव बढ़ गया है।


हाजीपुर से रीना को चुनाव लड़ाना चाहते हैं चिराग

दरअसल, बिहार के बड़े दलित नेता रहे रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर 2020 को निधन हो गया था। उस वक्त वह केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री और NDA के सहयोगी थे। उनके निधन के बाद उनकी पार्टी लोजपा में टूट के बाद दो पार्टियां बनी, जिसमें लोजपा के अध्यक्ष बने रामविलास पासवान के भाई और हाजीपुर के सांसद पशुपति पारस और दूसरे गुट लोजपा (रामविलास) का नेता बने चिराग पासवान। बता दें कि हाजीपुर रामविलास पासवान की पारंपरिक सीट रही है।

चिराग अपने पिता की सीट से मां रीना पासवान को चुनाव लड़ाना चाहते है। वहीं, उनके चाचा पशुपति किसी भी हालत में इस सीट को नहीं छोड़ना चाहते हैं। हालांकि दोनों दल भाजपा के सहयोगी होने के कारण बीजेपी दोनों के बीच हाजीपुर सीट के विवाद को खत्म करना चाहती है। पिछले दिनों दिल्ली में एक बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दोनों को साथ मिलाने का प्रयास किया था।


भतीजे के खिलाफ खेला करेंगे चाचा रामविलास

पिछले दिनों लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने मीडिया से कहा था कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हाजीपुर से उनकी मां रीना पासवान चुनाव लड़ेंगी और जमुई में खुद अपनी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। चिराग के इस बयान के बाद पशुपति पारस ने इशारा किया कि चिराग की बहन या बड़ी मां उनकी सीट जमुई से पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं।

दरअसल, रामविलास पासवान ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी घर पर रहती हैं जिनकी एक बेटी भी है। चिराग पासवान रामविलास पासवान की दूसरी पत्नी रीना पासवान के बेटे हैं।


मैं पुराना और चिराग NDA के नए सहयोगी

पशुपति कुमार पारस ने दावा किया कि उनकी पार्टी हमेशा से NDA में शामिल हैं। चिराग पासवान नए-नए गठबंधन में आए हैं। फिर कभी बाहर भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं हर हाल में हाजीपुर से चुनाव लड़ूंगा। जिसे जो ताकत लगाना है वह लगा ले। हर कोई अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है।

पारस ने चिराग को सभी 40 लोकसभा सीटों पर लड़ने की नसीहत दी। इससे पहले चिराग पासवान ने जमुई में कहा था कि हाजीपुर की लोकसभा सीट उनके पिता की है जिस पर अधिकार उनका और उनकी मां का है।

ये भी पढ़ें: इस राज्य के BJP खेमे में बगावत तेज, सुनील को अध्यक्ष बनाने पर बवाल