scriptPassengers told how death touche them in bihar train accident yesterdy | Bihar Train Accident: मैं सोया था, तभी लोग मेरे ऊपर…यात्रियों ने बताया कैसे उनको छू कर निकली मौत | Patrika News

Bihar Train Accident: मैं सोया था, तभी लोग मेरे ऊपर…यात्रियों ने बताया कैसे उनको छू कर निकली मौत

Published: Oct 12, 2023 09:41:49 am

Submitted by:

Prashant Tiwari

Bihar Train Accident: हादसे के बाद धीरे-धीरे जब लोग सामान्य हुए तो उन्होंने बताया कि कैसे मौत उनको छू कर निकली।

 Passengers told how death touche them in bihar train accident yesterdy


आनंद विहार टर्मिनल से असम के कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) के 21 डिब्बे बुधवार को बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। जानकारी के मुताबिक ये हादसा रात नौ बजकर 53 मिनट पर हुई। 23 डिब्बों वाली ट्रेन बुधवार सुबह सात बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रवाना हुई थी। जिसे गुरूवार शाम 4.25 पर असम के कामाख्या पहुंचना था। लेकिन इससे पहले ही यह ट्रेन हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद यात्रियों के चेहरे पर मौत का डर साफ तौर पर दिख रहा था। लोग मदद के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। धीरे-धीरे जब लोग सामान्य हुए तो उन्होंने बताया कि कैसे उनको मौत छू कर निकली।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.