नई दिल्लीPublished: Nov 08, 2023 07:38:46 am
Shaitan Prajapat
बुधवार को कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई, जबकि कुछ राज्यों में ईंधन की दरें बढ़ गईं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई, जबकि कुछ राज्यों में ईंधन की दरें बढ़ गईं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। नवीनतम मूल्य सूचकांक के अनुसार, डब्ल्यूटीआई क्रूड 76.58 डॉलर प्रति बैरल पर बेचा जा रहा था और ब्रेंट क्रूड 81.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर है।