नरेश कुमार की जगह पीके गुप्ता होंगे दिल्ली के नए मुख्य सचिव, सीएम केजरीवाल ने केंद्र से मांगी अनुमति
नई दिल्लीPublished: May 18, 2023 10:51:14 am
Breaking News सुप्रीम कोर्ट से मिले अधिकार के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली प्रशासन में काफी फेरबदल करने जा रहे हैं। दिल्ली में चीफ सेक्रेटरी को बदल दिया गया है। अब पीके गुप्ता दिल्ली के नए मुख्य सचिव होंगे। दिल्ली के वर्तमान चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार हैं। अपडेट जारी है...


नरेश कुमार की जगह पीके गुप्ता होंगे दिल्ली के नए मुख्य सचिव
PK Gupta Delhi New Chief Secretary सुप्रीम कोर्ट से मिले अधिकार के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली प्रशासन में काफी फेरबदल करने जा रहे हैं। दिल्ली में चीफ सेक्रेटरी को बदल दिया गया है। अब पीके गुप्ता दिल्ली के नए मुख्य सचिव होंगे। दिल्ली के वर्तमान चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार हैं। अब उनका स्थान पीके गुप्ता के नाम की सिफारिश की गई है। पीके गुप्ता 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना के जरिए केंद्र से सहमति मांगी है। इससे पूर्व सीएम केजरीवाल ने वरिष्ठ आईएएस एके सिंह को दिल्ली के सेवा विभाग का नया सचिव नियुक्ति किया है। एके सिंह आशीष मोरे का स्थान लेंगे। दिल्ली सरकार ने उन्हें हटाने से संबंधित फाइल उपराज्यपाल कार्यालय को भेज दी है।