scriptpm modi diwali celebrate with indian army now this he select kargil | PM Modi in Kargil on Diwali: करगिल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, 9वें साल जवानों संग मनाएंगे दिवाली | Patrika News

PM Modi in Kargil on Diwali: करगिल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, 9वें साल जवानों संग मनाएंगे दिवाली

locationनई दिल्लीPublished: Oct 24, 2022 11:13:59 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

PM Modi in Kargil on Diwali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए करगिल पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करगिल पहुंच गए हैं, जहां वह देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी दिवाली मनाने के लिए विभिन्न सैन्य केंद्रों का दौरा करते रहे हैं।

PM Modi in Kargil on Diwali
PM Modi in Kargil on Diwali

PM Modi in Kargil on Diwali: देशभर में आज दिवाली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए करगिल पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी पिछले आठ साल से जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाते आ रहे हैं। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी दिवाली मनाने के लिए विभिन्न सैन्य केंद्रों का दौरा करते रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करगिल पहुंच गए हैं, जहां वह सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह देशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य को लेकर ईश्वर से कामना की है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.