scriptPM Modi got a big gift before his birthday people confidence in survey | जन्मदिन से पहले PM मोदी को मिला बड़ा तोहफा, सर्वे में जनता ने जताया भरोसा | Patrika News

जन्मदिन से पहले PM मोदी को मिला बड़ा तोहफा, सर्वे में जनता ने जताया भरोसा

Published: Sep 16, 2023 10:14:51 pm

Submitted by:

Prashant Tiwari

PM Modi got a big gift: देश में पंडित नेहरू को छोड़कर कोई भी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जिसने लगातार तीन चुनाव जीते हो। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पंडित नेहरू के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

 PM Modi got a big gift before his birthday people confidence in survey
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर को अपना 73 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। लेकिन जन्मदिन से एक दिन पहले ऐसी खबर आई है, जो प्रधानमंत्री मोदी के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। नवंबर-दिसंबर में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी राज्य मध्य प्रदेश को लेकर एक सर्वे किया गया है। सर्वे में लोगों से यह पूछा गया कि वो प्रधानमंत्री के रूप में किसे देखना चाहते हैं? सर्वे के जो नतीजे आए हैं वो चौंकाने वाले हैं।

PM मोदी पर लोगों ने जताया भरोसा

देश में पंडित नेहरू को छोड़कर कोई भी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जिसने लगातार तीन चुनाव जीते हो। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पंडित नेहरू के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। इस बात को हम नहीं सर्वे रिपोर्ट कह रही है। दरअसल मध्य प्रदेश के पचीस हजार वोटरों के साथ एक संस्थान ने एक सर्वे किया। सर्वे में लोगों से यह पूछा गया कि वो पीएम के रूप में किसे देखना चाहते हैं। सबसे ज्यादा वोट प्रधानमंत्री को मिले। राज्य के 68 फीसदी लोगों ने कहा कि वो पीएम मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

वहीं राहुल गांधी को 30 परसेंट लोगों ने को वोट दिया। यानी सर्वे की मानें तो पीएम मोदी की लोकप्रियता के मुकाबले राहुल गांधी की लोकप्रियता काफी कम है। हालांकि पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा राहुल को ही लोगों ने पसंद किया है। वहीं 2 फीसदी लोगों ने अन्य को वोट दिया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.