नई दिल्लीPublished: Sep 24, 2023 01:52:10 pm
Shivam Shukla
Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने रविवार को 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वंदे भारत ट्रेने राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात जैसे 11 राज्यों में कनेक्टिविटी में सुधार करने में मददगार साबित होंगी।
Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवर को 9 राज्यों को 9 वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने जिन ट्रेनों का उद्धाटन किया है उनमें से ज्यादातर पुरी, मदुरै और तिरुपति जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल को जोड़ेंगी।