scriptPM Modi Independence Day Speech 2021: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को संबोधित, यहां मौजूद था लाइव टेलीकास्ट | pm modi independence day speech 2021 live telecast | Patrika News

PM Modi Independence Day Speech 2021: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को संबोधित, यहां मौजूद था लाइव टेलीकास्ट

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2021 11:44:22 am

Submitted by:

Nitin Singh

आज पूरा देश भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ (75th Independence Day 2021) मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी (PM Modi Independence Day Speech 2021) लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित किया। इसका लाइव प्रसारण आप डीडी नेशनल के यूट्यूब चैनल पर हुआ।

PM Modi Independence Day Speech 2021

PM Modi Independence Day Speech 2021

नई दिल्ली। PM Modi Independence Day Speech 2021. भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस (Swatantrata Diwas) पर पीएम मोदी कुछ ही देर में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। इस समारोह के चलते लालकिले की ऐतिहासिक इमारत को अभेद किले के रूप में तब्दील कर दिया गया है। बता दें कि इस साल भारत 75वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि इस कार्यक्रम को लेकर क्या-क्या तैयारियां की गई थीं। साथ ही इस कार्यक्रम का प्रसारण कहां मौजूद था।
लाइव प्रसारण में 40 से ज्यादा कैमरों के दृश्य शामिल

75वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आगाज 15 अगस्त (15 August) की पूर्व संध्या (शाम 7 बजे) पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के देश के नाम संबोधन से हुआ। इसका प्रसारण दूरदर्शन (DD) और आकाशवाणी (AIR) पर किया गया। बता दें कि 15 अगस्त को दूरदर्शन पर स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2021) समारोहों के लाइव प्रसारण में 40 से ज्यादा कैमरों के दृश्य शामिल थे। इनके जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाल किले पर तिरंगा फहराने के ऐतिहासिक पल और भी समृद्ध व व्यापक हो गया।

अंग्रेजी और हिंदी में पूरे समारोह की लाइव कमेंट्री

आल इंडिया रेडियो (AIR) के राष्ट्रीय चैनल अंग्रेजी और हिंदी में पूरे समारोह की लाइव कमेंट्री लोगों तक पहुंचाई। इसके साथ ही आकाशवाणी दिनभर विभिन्न देशभक्ति के और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा। पीएम के भाषण के क्षेत्रीय भाषा में संस्करणों का दूरदर्शन के संबंधित क्षेत्रीय भाषा के चैनलों द्वारा प्रसारण आज (15 अगस्त) को रात 8 बजे किया जाएगा। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2021) की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के देश के नाम संबोधन का भी प्रसारण तमाम क्षेत्रीय भाषाओं में किया गया था।
यह भी पढ़ें

Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

यहां देख सकेंगे भाषण का लाइव टेलीकास्ट
भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) समारोह को अगले दिन यानि 16 अगस्त की सुबह 8 बजे क्षेत्रीय भाषा में कमेंट्री के साथ संबंधित डीडी चैनलों पर पुनः प्रसारित किया जाएगा। वहीं हिंदी पट्टी के चैनल पीएम के मूल भाषण को रात 8 बजे और पूरे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का अगले दिन सुबह 8 बजे फिर से प्रसारित किया होगा। पीएम मोदी के भाषण का लाइव का प्रसारण डीडी नेशनल यूट्यूब चैनल – https://www.youtube.com/playlist?list=PLUiMfS6qzIMxGJdFoUqwuo7C8UBF6w1F7 पर मौजूद था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो